युवक कांग्रेस चुरहट विधानसभा ने भारत चीन सीमा में शहीद हुए कर्नल बी संतोष, विंध्य के सपूत दीपक सिंह सहित उन सभी 20 से अधिक महान शाहिदों को बघवार चौराहा में दुकानों में मोमबत्ती बांटी और उनसे शहीदों को श्रद्धांजिल देने की अपील की, सभी ने मोमबत्ती जलाकर मौन होकर श्रंद्धाजलि अर्पित की। साथ ही सरकार से मांग की पूरा देश आपके साथ है, आप डरिये मत चीन को करारा जवाब दें। चीन के ब्यापारिक सम्बंध और ठेके रद्द करें।
कार्यक्रम में युकां विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश सिंह, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र भदौरिया, पूर्व सैनिक राजकरण सिंह, विवेक चन्देल, रोहिणी शाहू, आदर्श सिंह ,नाथ यादव, अनुज जैसवाल, विपिन सेन, विनोद कोल, मोहित सिंह अनिल सिंह, शुभकरण, सुदामा जैसवाल सहित कई नागरिक गण मौजूद रहे।