संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय की स्वशासी परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित


कृतिका: सीधी
प्राचार्य संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय सीधी ने जानकारी देकर बताया है कि 18 जून को परीक्षा समिति की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा मंत्रालय भोपाल के आदेश 17 जून कोरोना कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए स्नातक अंतिम वर्ष/स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर एवं अन्य परीक्षाएं जो जून-जुलाई 2020 में आयोजित होने वाली थी, वह सभी स्वशासी परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित की गयी है।

