मौत बांट रहा जिला चिकित्सालय, अस्पताल की लापरवाही से फिर युवक की मौत

अस्पताल प्रबंधक पर कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल

सीधी: धर्मेन्द्र

सीधी जिला चिकित्सालय नवागत सिविल सर्जन के फिर से जोइनिंग करते ही सुर्खियों में बना हुआ है। हफ्ते भर पहले सिविल सर्जन की लापरवाही से एक गरीब युवती की मौत का मामला अभी ठंडा हुआ भी नहीं था कि कल शुक्रवार को फिर से अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से एक युवक की मौत का मामला गर्मा गया है। जिला अस्पताल में होने वाली मौतों के मामले में प्रबंधन के दोषी अधिकारीयों के ऊपर कार्यवाही नहीं होने से सवाल भी उठने लगे हैं।




