गंगा में विसर्जित हुईं सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां, बेटियों के साथ कलश थामे नजर आए पिता ! –

0 973
Main Ad1

कृतिका सीधी :

 

गंगा में विसर्जित हुईं सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां, बेटियों के साथ कलश थामे नजर आए पिता !

Main Ad1

सुशांत सिंह राजपूत का परिवार उनके जाने से टूट चुका है। इस बीच सुशांत की अस्थियां आज दोपहर पटना के एनआइटी गंगा घाट पर विसर्जित कर दी गईं।

खबर है कि पूर्णिया स्थित पैतृक गांव के लोगों व नाते-रिश्तेदारों के आने के बाद सुशांत का श्राद्धकर्म उनके राजीवनगर स्थित आवास पर किया जाएगा। इसके पहले बुधवार को सुशांत की आत्मा की शांति के लिए उनके पटना स्थित घर में पूजा हुई। गंगा में अस्थियां प्रवाहित करने की जानकारी सुशांत ने बहन ने एक पोस्ट के जरिए दी थी। शांत की बहन ने लिखा था- ‘मैं कल अपने घर पटना सुरक्षित पहुंच गई हूं। सभी को धन्यवाद जिन्होंने प्रार्थना के साथ हमारी इस मदद की। आज हम भाई (सुशांत) की अस्थियों का विसर्जन करेंगे।’

सुशांत की बहन ने लिखा था- ‘मैं फिर आप सभी से ये कहूंगी कि उसके लिए प्रार्थना करें और उसकी यादों और ढ़ेर सारे प्यार के साथ उसे अलविदा कहें। उसकी जिंदगी का जश्न मनाएं और उसे बहुत प्यार और खुशियों के साथ विदाई दें।’ सुशांत की मौत के बाद पटना से मुंबई पहुंचे उनके पिता केके सिंह ने मुखाग्नि दी थी।


सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना, बिहार में हुआ था। हालांकि मूल रूप से सुशांत पूर्णिया जिले के मालदहा गांव के रहने वाले हैं। 15 जून को करीब 4.30 बजे सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। जहां सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां विसर्जित की गईं वहीं उनकी मां की अस्थियों को भी प्रवाहित किया गया था।

 

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer