नटखट मित्र महोत्सव में अम्बिका मालवीय ने दी मनमोहक प्रस्तुति

0 560
Main Ad1
निर्गुण फेस्टिवल आर्ट ऑन क्लिक का आयोजन आज से
कृतिका: सीधी
Main Ad1
नटखट मित्र का निरंतर आयोजन चल रहा है जिसमें देश के तमाम नन्हे कलाकार लाभान्वित हो रहे हैं। नटखट मित्र के माध्यम से छोटे बच्चों को प्रतिदिन लाइव आकर बात करने का मौका मिल रहा है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए किये गए लॉकडाउन में आर्ट ऑन क्लिक के द्वारा ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नटखट मित्र महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। आर्ट ऑन क्लिक एक आर्टिस्टिक एवं सामाजिक कंपनी है जो कि लॉकडाउन के समय से ही ऑनलाइन महोत्सव का आयोजन कर रही है जिससे कलाकार वर्ग अपनी प्रतिभा को लॉकडाउन में भी दिखा सकें। नटखट मित्र एक बाल रंगमच का महोत्सव है जिसमे देश के सभी छोटे बच्चे आर्ट ऑन क्लिक के फेसबुक पेज पर लाइव आकर अपने कला की शुरुआत कला के प्रति आकर्षक और कला की प्रेरणा की बाते कर रहे हैं। साथ ही आप सब के समक्ष अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं तथा अपने विचारों को सबके सामने रख रहे हैं। आर्ट ऑन क्लिक के फेसबुक पेज पर 16 जून को नटखट मित्र महोत्सव में इंदौर की प्रसिद्ध कथक न्रित्यांगना अम्बिका मालवीय द्वारा किया गया। अम्बिका मालवीय इंदौर जिले की प्रख्यात कथक न्रित्यांगना दमयंती भाटिया से कथक नृत्य सीख रही हैं। अम्बिका मालवीय बचपन से ही कुशलता से कथक नृत्य की अनेक प्रस्तुतियाँ दे रही हैं। सुश्री मालवीय ने बताया की बचपन से ही जब वो किसी शादी बारात के आयोजन में जाती थी तब से ही डांस के प्रति उनकी रूचि बढ़ी साथ ही स्कूल के वार्षिक समारोह में अपने स्कूल के डांस टीचर से कथक नृत्य की ओर आकर्षित हुई, वर्तमान समय में अम्बिका अपने स्कूल के डांस टीचर के साथ अपने गुरु दमयंती भाटिया से कथक नृत्य के गुण सीख रही हैं, साथ ही इंदौर शहर के गुजराती कॉलेज से बी.ए. की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। अम्बिका ने लाइव आकर दर्शकों से बातें भी कीं और कथक नृत्य की ढेर सारी मनमोहक प्रस्तुति भी दीं।
शाम 6 बजे आर्ट ऑन क्लिक पेज पर बिहार के प्रसिद्ध रंगकर्मी डॉ. शैलेन्द्र द्वारा अपने जीवन में रंगमंच के प्रति रूचि और अपने आकर्षण की बात कही, साथ ही जब वो निर्माण कला मंच द्वारा आयोजित फेस्टिवल के नाटकों को देखकर रंगमंच की ओर अग्रसित हुए। श्री शैलेन्द्र ने रंगमंच से जुडी बातों के साथ साथ लॉकडाउन में भी अपनी कला का प्रदर्शन कैसे करें उनसे जुडी बातें भी कीं। आर्ट ऑन क्लिक द्वारा लॉकडाउन में जहां एक दुसरे से मिल पाना भी संभव नहीं है वहां ऑनलाइन माध्यम से लोगों को जोड़कर कला को आगे ले जाने के प्रयास की सराहना की। आर्ट ऑन क्लिक के फेसबुक लाइव फेस्टिवल का प्रबंधन कर रहे आर्ट ऑन क्लिक के संचालक शिवा कुंदेर ने सभी कलाकारों का धन्यवाद दिया।
News TOP Footer