चीन के साथ झड़प में विंध्य का बेटा सहित; बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने –

0 730
Main Ad1

 

कृतिका सीधी ;

 

भारत चीन सीमा पर चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर किये गए कायराना हमले के दौरान विन्ध्य की माटी के वीर सपूत दीपक सिंह के शहीद होने पर विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भइया ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये कहा है कि दीपक सिंह की शहादत पर विन्ध्य की माटी गौरवांवित है श्री अजय सिंह ने कहा कि शहीद दीपक सिंह की शहादत बेकार नही जाएगी और हमारी बहादुर सेना चीन की इस कायराना हरकत का मुंह तोड़ जबाब देगी ! उन्होंने चीन के हमले में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 अन्य सैनिकों की शहादत को देश के लिये बड़ी कुर्बानी बताते हुये कहा कि इस घटना से हर भारतवासी आहत और गुस्से में है ! श्री अजय सिंह ने रीवा जिले के फरेदा ग्राम निवासी शहीद दीपक सिंह के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है श्री अजय सिंह ने कर्नल संतोष बाबू एवं अन्य 20 सैनिकों की शाहदत पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वीर सैनिकों की शहादत ने हर किसी को विचलित कर दिया है दुख की इस घड़ी में हम सब शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer