शिवसेना ने जिले में आए कोविड-19 के बजट के भ्रष्टाचार पर सौंपा ज्ञापन

0 259
Main Ad1

सीधी: धर्मेन्द्र  

शिवसेना जिला इकाई द्वारा जिले में कोरोनावायरस जैसी बीमारी महामारी में आए समस्त ग्राम पंचायतों के बजट को लेकर भ्रष्टाचारी ग्राम सरपंच सचिवों सहित समस्त ग्राम पंचायत पदाधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस बीच जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में खेल मैदान की भी मांग रखी।
Main Ad1
शिवसेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने जानकारी दी कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा समस्त ग्राम पंचायतों में कोविड-19 की सुरक्षा हेतु राशि प्रदान की गई थी लेकिन जिले के कई ग्राम पंचायतों में ग्राम अधिकारियों द्वारा ग्राम हित में आई राशि को आहरण कर लिया गया है। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत की जनता कोविड-19 किस राशि से प्रदाय की जाने वाली सामग्री से वंचित है। जिसकी मांग करते हुए भ्रष्ट ग्राम अधिकारियों के ऊपर जांच कर कड़ी कार्यवाही कर ग्रामवासियों को कोविड-19 की सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जाय।
 श्री पांडे ने यह भी मांग रखी कि ग्राम पंचायतों के युवाओं के भविष्य को देखते हुए खेल मैदान स्थापित कराया जाए जिससे युवाओं को खेल के प्रति रुचि बढ़ सके। श्री पांडे ने जानकारी दी कि जिला पंचायत सीईओ द्वारा जल्द से जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।
 इस बीच विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा, जिला प्रवक्ता रावेंद्र शुक्ला, सीधी विधानसभा संयोजक सागर चौहान, विकास मौर्य, राम कुमार, रामदास कोरी, पंकज प्रजापति, प्रमोद यादव, राजेश कोरी, प्रदीप यादव दीपक, रोहित छोटे वर्मा मौजूद रहे।
News TOP Footer