पिपरांव चौकी प्रभारी पर बीएसएफ जवान से मारपीट का आरोप

0 810
Main Ad1

सीधी: धर्मेन्द्र  

बीएसएफ में तैनात जवान ने पिपरांव चौकी में हाल ही में पदस्थ किए गए चौकी प्रभारी विशाल शर्मा पर मारपीट का आरोप लगाया है।
Main Ad1
पीड़ित बीएसएफ जवान धीरज तिवारी पिता राम लखन तिवारी निवासी मलगांव ने थाना रामपुर नैकिन में शिकायती आवेदन देते हुए कहा कि बीते 15 जून को शाम 7:30 बजे के लगभग लाइट नहीं होने के कारण मैं अपने घर से घूमने निकला था जैसे ही अपने घर के नजदीक स्थित अपने मित्र सुभाष द्विवेदी के घर के पास पहुंचा। जहां मेरे रिश्तेदार मिल गए और वहीं पर सब बैठे हुए थे उसी दरमियान पिपरांव चौकी प्रभारी विशाल शर्मा वहां कर रुके और एक साथ बैठे हुए लोगों को देखकर गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। बीएसएफ जवान ने इस मामले की शिकायत सीधी कलेक्टर, एसपी तथा अपने सेना के मुख्यालय को भी भेजी है।
वहीं पिपराव चौकी प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि हमारे द्वारा किसी भी तरह की मारपीट नहीं की गई है लाइट गोल थी इसलिए मैं गस्त में निकला था जहां धीरज तिवारी छह व्यक्तियों के साथ ताश खेल रहे थे मेरे द्वारा उनको समझाइश दी जा रही थी इनके साथ में पत्ते खेल रहे 5 लोग चले गए लेकिन ये नहीं गए और बीएसएफ में होने का रूआब झाड़ते हुए बहस बाजी करने लगे थे। जिसमें मेरे द्वारा समझा दिया गया था।
News TOP Footer