जिला अस्पताल को खून की कमी से उबारने का प्रयास

0 455
Main Ad1
गुरुद्दत शरण शुक्ल के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने किया रक्तदान

कृतिका: सीधी

इस समय जिला अस्पताल खून की कमी से जूझ रहा है, एनीमिया से उबारने खुद एनिमिक प्रतीत हो रहे जिला अस्पताल की हालत व प्रबंधन की लापरवाही किसी से छुपी नहीं है। जिला अस्पताल में इसी हफ़्ते खून की अनुपलब्धता से एक महिला की मौत हो गयी थी जिसे अस्पताल प्रबंधन खून की अनुपलब्धता बताया था।
Main Ad1
प्रकाशित खबरों व प्रबंधन के हालात के मद्देनजर सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल के पुत्र गुरदत्तशरण शुक्ल मालिक के नेतृत्व में लगभग 2 दर्जन युवाओं ने रक्तदान किया।
 श्री शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए इससे कोई हानि नहीं है बल्कि कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है और इस महादान से कई बीमारियां भी व्यक्ति के पास नहीं फटकती।
 इस रक्तदान में सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल के घर से 2 पुत्रियों सहित 4 लोगों ने भी रक्तदान किया जो प्रशंसनीय व चर्चा का विषय बना रहा।
इन्होंने किया रक्तदान
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में 2 दर्जन लोगो ने रक्तदान किया जिसमें महिलाओं ने भी रक्तदान किया। रक्तदान में गुरुद्दत शरण शुक्ल, डॉ रुचि पांडेय, स्वाति शुक्ला, उमा तिवारी, अम्बुज मिश्रा, अम्बुज सिंह, राहुल वर्मा, विक्रांत सोनी, आशुतोष मिश्रा, प्रेम कुमार शुक्ल, चंद्रशेखर कामदार, शुभम जैन, विनीत पांडेय, नवीन सिंह दीपू, आदर्श वर्मा, संजय शुक्ला आदि शामिल रहे। उक्त अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
News TOP Footer