दबंगों ने घर में घुसकर मां बेटी को पीटा

0 387
Main Ad1

एएसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

सीधी:धर्मेंन्द्र

Main Ad1
सिटी कोतवाली अंतर्गत कोटहा में एक दबंग ने घर में घुसकर मां बेटी को पीटा है। जहां बीते शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले को पीड़िता ने शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
ये था पूरा मामला
शहर के बीचोंबीच स्थित कोटहा निवासी सीताबाई साकेत पति शंकर साकेत ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि आरोपी सोनू भुजवा पिता राज बहोर भुजवा, रजवंती भुजवा पति राजभोर भुजबा, राज बहोर भुजवा पिता महादेव भुजवा बीते 11 जून को दोपहर 3:30 बजे के लगभग मेरे घर के अंदर बारिश का पानी जा रहा था जिसका मरम्मत करवा रही थी तभी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने लाठी डंडा लेकर आए और गाली गलौज करने लगे मना करने पर धमकाने लगे जिसके बाद हम लोग घर के अंदर चले गए। पीड़िता ने बताया कि गाली गलौज करते-करते आरोपी घर के अंदर आए और मेरी बेटी सहित मुझे मारने लगे। मारपीट में आस पड़ोस के लोग हल्ला गुहार सुन दौड़कर बीच बचाव किए। पीड़िता ने बताया कि इसकी पूर्व में भी आरोपियों द्वारा कई बार मारपीट की जा चुकी है जिसकी रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज है।
 वहीं पूरे मामले को संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू लता पटले ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
News TOP Footer