कोरोना मुक्त हुआ सीधी जिला, जिले में नहीं है अब एक भी एक्टिव केस


सीधी : धर्मेंद : सीधी जिले में कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए किए गए कार्यों में अब तक की बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। जिले में 31 मई 2020 से कोई पॉजिटिव केस नही मिला है। अभी तक कुल 2018 सेम्पल कराए गये है जिसमें से 1854 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है उसी में से क्रमशः कुल 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिनको कोविड हेल्थ सेन्टर जी.एन एम प्रशिक्षण केन्द्र में 14 दिन के लिए भर्ती कर उपचारित किया गया और इसी अवधि के दौरान पुनः सेम्पल की जांच होने पर निगेटिव पाए जाने के बाद क्रमशः डिस्चार्ज किया गया। इसी क्रम में आज शेष रह गए भर्ती 5 मरीजों को भी डिस्चार्ज कर एंबुलेस द्वारा घर भेजा दिया गया। वर्तमान में सभी पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है और नए मरीज विगत 11 दिनों में किए गए सेम्पलिग में नही पाए गए है।
कलेक्टर ने दी कोरोना योद्धाओ को बधाई


एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले को मिली इस सफलता पर जिले के कलेक्टर से एक विशेष मुलाकता के दौरान जानकारी चाही तो उन्होंने एन टीवी इंडिया न्यूज़ से जिले के कोरोना मुक्त होने की पुस्टि की और कहा की अब जिले में एक भी कोरोना पेशेंट नहीं है आगे कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के माध्य्म से सभी कोरोना विजेताओं और कोरोना योद्धाओ को शुभकामनाएँ दी हैं एवं सभी को स्वास्थ्य दल द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। कलेक्टर श्री चौधरी ने जिले के नागरिकों को आगाह करते हुए कहा कि मरीजों द्वारा कोरोना से विजय प्राप्त करना एक अच्छा संकेत हैं, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सभी को सतर्कता और सावधानी रखने की आवश्यकता है। आज जब सीधी जिले में कोरोना बीमारी के सभी भर्ती मरीज ठीक होकर अपने घरों की ओर जा चुके हैं ऐसे में आज जिले में कोरोना के खिलाफ लड़ने वाले योद्धाओं और जिले का नेतृत्व करने वाले जिले के कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी को इसका सारा श्रेय जाता है जिले के कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी ने सभी से तालमेल बिठाकर जिले में इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए हर संभव उपाय किए और विशेष सतर्कता बरती उन्होंने छोटी सी छोटी बातों को ध्यान में रखा और लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखें जिसका नतीजा है कि आज सीधी जिला पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो चुका है लेकिन यह स्थिति आगे भी कायम रहे अब इसकी जवाबदारी जिले के नागरिकों की भी है उन्हें भी चाहिए कि वह इसमें आगे भी उसी तरह से सावधानी बरतें जिस तरह से उन्होंने अब तक बढ़ती है और जिले को सुरक्षित रखा है वर्ना स्थित बदलते देर नहीं लगेगी। एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद की रिपोर्ट।
