सीधी जिले के लिए बड़ी खुशखबरी; जिला हुआ पूर्णतः कोराना मुक्त –


कृतिका सीधी:
सीधी जिले के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है ; आज सीधी जिला कोरोना मरीजों से पूरी तरह मुक्त हो चुका है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर् एल वर्मा ने इस बात की पुष्टि की है कि अब जिले में एक भी कोरोना मरीज वर्तमान समय में नहीं है; निश्चय ही यह सीधी जिले के लिए यहां के वासियों के लिए और फ्रंटलाइन कोरोनावरियर्स जो दिन रात मेहनत करके करुणा से लगातार लड़ रहे थे उनके लिए बड़ी राहत की खबर है।

कब आया था पहला मामला..
गौरतलब है कि 2 महीने पूर्व ही कोलहुडीह ग्राम में कोरोना का पहला मरीज पाया गया था जो कि प्रवासी मजदूर था और लॉकडाउन के दौरान वह अपने घर आया था और फिर इसी तरह कोरोना मरीजों का मिलने का सिलसिला शुरू हुआ और एक समय पर 17 मरीज को रोना के सीधी में थे लेकिन प्रशासन के अथक प्रयास जनता जनार्दन का सहयोग और फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियार की कड़ी मेहनत के बावजूद आज जिला पूर्णतः को रोना मुक्त हो चुका है!
निश्चय ही यह बहुत खुशी की बात है परंतु खतरा कम हो गया है टला नहीं है और इस बात को हम सबको अभी भूलना नहीं है और इसी तरह से संयम और धैर्य बनाकर शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते रहना है और एक दिन कोरोना को पूरी तरह से खत्म करना है…!
एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
