मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीएल मिश्र ने एनटीवी इंडिया न्यूज चैनल में कृतिका द्विवेदी से बात करते हुए किए कोरोना पर कई चौंकाने वाले खुलासे –


कृतिका सीधी: स्पेशल रिपोर्ट….!
सीधी जिले में कोरोना संक्रमण रोकथाम में मिली सफलता और जिले के कोरोना मुक्त होने के बाद एनटीवी इंडिया न्यूज ने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. मिश्रा से मुलाक़ात की इस दौरान एनटीवी इंडिया न्यूज कि संवाददाता कृतिका द्विवेदी ने उनसे जिले में कोरोना बीमारी की बर्तमान हालात और आने वाले दिनों में स्कूल एवं अन्य शिक्षण संस्थाए खुलने के दौरान कोरोना से बचाब को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों पर सवाल किए जिसके उन्होंने चौकाने वाले जबाब देते हुए कहा की जिले के सभी शिक्षण संस्थाओ में कई टॉयलेट कई बाथरूम होने चाहिए और उनका उपयोग होते ही उसे तत्काल सेनेटाइज किया जाना चाहिए अन्यथा कोरोना फैलने का खतरा है आगे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. मिश्रा ने कहा की उन सार्वजानिक स्थलों के शौचालय बाथरूम में जाने से बचना चाहिए जहा साफ़ सफाई नहीं हो रही हो उपयोग होते ही उसे तत्काल सेनेटाइज न किया जा रहा हो यहाँ संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. मिश्रा ने कोरोना वारियर्स के रूप में अलग से नियुक्त किए गए कर्मचारियों के बारे में कहा कि इनके कार्यकाल को अधिक बढ़ाना है या नहीं इसके बारे में अभी शासन के दिशा निर्देश जारी नहीं किए है; जैसे कि इस सम्बन्ध हम कोई आदेश प्राप्त होता है हम आपको आगे जानकारी देगे इसके साथ ही उन्होंने शैक्षणिक संस्थाओं में कवारेंटाइन किए गए लोगों के बारे में कहा कि अब ज्यादा लोग कवतेंटाइन सेंटरों में नहीं बचे है जो है वो भी कुछ दिन में चले जायेगे उसके बाद पूरी संथाओ को पूरी तरह से सेनेताईज किया जाएगा जिससे शैक्षाणिक कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी

। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. मिश्रा द्वारा दी गई जानकारी वाकई में चौकाने वाली है क्योकी जिले की अधिकतर शिक्षण संस्थाओ में कई टॉयलेट कई बाथरूम की सुविधा नहीं है शहर में संचालित कई संस्थाओ में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या हजारो में है और उन संस्थाओ में कोरोना के सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना और पालन करवाना आने वाले प्रवेस सत्र के बचे चंद दिनों में जिले की सभी शिक्षण संस्थाओ और जिला प्रशाशन के लिए बडी चुनौती है अब देखना है की छात्र छात्राओं की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए जाएगे।
एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
