सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी

0 502
Main Ad1

कृतिका: सीधी

जिले में एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों की मानसिक प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
Main Ad1
मामला सीधी जिले के आदिवासी विकास विभाग का है, जहां हाल ही में पदस्थ हुए आयुक्त आनंद मिश्रा पर विभाग के कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि वो आए दिन कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। आरोप है कि बुधवार को सहायक वर्ग दो के कर्मचारी शिवेंद्र सिंह को सहायक आयुक्त श्री मिश्रा ने कुछ इस तरह अपमानित किया कि रक्तचाप बढ़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसकी ख़बर लगते ही जिले भर के तृतीय वर्ग के कर्मचारी आनंद मिश्रा के खिलाफ लामबंद हो गए।
उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बिन्दूवार अपना पक्ष रखते हुए कलेक्टर रवींद्र चौधरी से इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि सहायक आयुक्त पूर्व आयुक्त का कर्मचारी कहकर लोगों को अपमानित करते हैं, यही नहीं लोगों को आए दिन निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई का आरोप लगाते हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले ही सहायक आयुक्त आदिवासी परियोजना में पदस्थ आनंद मिश्रा शहडोल व बालाघाट जिले में काफी विवादित रहे हैं।
आरोप है कि हाल ही में उन्होंने सुदामा प्रसाद विश्वकर्मा जो कि योगपाल चौधरी लेखपाल के सहायक के रूप में पदस्थ हैं उनके निलंबन का आदेश भी नियमों के विरुद्ध कर दिया था।
ये रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने वालों में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डीएन तिवारी, उपाध्यक्ष एएल विश्वकर्मा, सचिव एलपी सिंह, गिरिजा प्रसाद दुबे, सूर्यनारायण सिंह, योगपाल चौधरी, डीआर सिंह ग्रेड-2, राममिलन गौतम, फूलचंद मिश्रा, दयाशंकर मणि, सत्यराज सिंह कर्चुली, विनोद कुमार पाठक, अमृतलाल गुप्ता,महेंद्र कुमार पांडे, श्रीमती आशा गुप्ता,कृपाचार्य गौतम, अनिकेत सिंह, इंद्रकुमार पटेल, तीरथ प्रसाद जायसवाल, संकटमोचन त्रिपाठी, महेंद्र सिंह सेंगर, राकेश सिंह प्रमुख हैं।
News TOP Footer