कलेक्टर की चेतावनी, मास्क ना पहनने वालों पर करें कार्रवाई

0 404
Main Ad1

कृतिका: सीधी

कोरोना वायरस जैसे महामारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन लगातार काम कर रहा है जिसका नतीजा भी यह रहा कि लगातार जिले में कोरोना के पेशेंट घट रहे हैं। वहीं कुछ लापरवाहों के कारण वायरस के बढ़ने का खतरा को देखते हुए कलेक्टर सख्त हुए हैं।
Main Ad1
स्टार समाचार से खास बातचीत में कलेक्टर रवींद्र चौधरी ने कहा कि जिले में बिना मास्क के घूमने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कुछ दुकानदार भी बिना मास्क तथा बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बगैर ही सामान बेचने में मशगूल रहते हैं जहां कलेक्टर ने कहा कि खुद भी मास्क पहने तथा ग्राहकों को भी मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि जिले के अंदर बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर अब जिला प्रशासन अपना शिकंजा कसेगा। आम जनता से भी अपील करते हुए कलेक्टर ने कहा कि कोरोना जैसे घातक महामारी से लड़ने में हमारा साथ दें। इस महामारी से जंग जीतने के लिए मास्क पहनना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी है।
परिवार के लिए हो सकता है खतरा
कलेक्टर रवींद्र चौधरी ने स्टार समाचार से खास बातचीत में कहा कि जो लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग के रहते हैं तथा मुंह पर मास्क नहीं लगाते ऐसे लोगों के घर में संक्रमण जाने का खतरा है इसलिए परिवार को सेफ रखने के लिए खुद को सेफ होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से ध्यान रखें ताकि हम और हमारा परिवार इस वायरस से सुरक्षित रहे।
News TOP Footer