रामदीन ने ग्रहण किया बहरी थाना का प्रभार, राम सिंह हुए भारमुक्त

0 506
Main Ad1

कृतिका: सीधी

पुलिस अधीक्षक सीधी आरएस बेलवंशी द्वारा जिले के कई थानों में प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ का फेरबदल गत दिनों किया गया था। जिस तारतम्य में थाना प्रभारी बहरी रहे राम सिंह का स्थानांतरण मझौली थाने में किया गया है जो कि आज भारमुक्त हुए हैं। वहीं नवागत थाना प्रभारी रामदीन सिंह ने बहरी थाने का प्रभार आज ग्रहण कर लिया है। प्रभार लेने के दौरान रामदीन सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक आरएस बेलवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के निर्देश पर थाने में हर अपराधियों पर कार्यवाही की जाएगी। मेरी कोशिश रहेगी कि यहां आने वाले फरियादियों को उचित न्याय मिले इसके लिए पूरी कोशिश करेंगे। उन्होने कहा कि पुलिस के जनसेवा भावना के तहत सदैव जिम्मेदारी के साथ काम करते रहेंगे। वहीं भारमुक्त हुए बहरी थाना प्रभारी रहे राम सिंह ने भी बहरी क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस क्षेत्र की जनता का पुलिस के प्रति सदैव सकारात्मक रवैया रहा है। अपराधियों के बारे में जनसंवाद से ही सदैव जानकारी हासिल करने में सरलता होती है। उन्होने कहा कि हम लोग जहां भी पदस्थ होंगे अपनी जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य का निर्वहन करते रहेंगे।

Main Ad1
News TOP Footer