इस बीच शिवसेना जिलाध्यक्ष विवेक पांडे ने मंडी के फुटकर व्यापारियों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर मांग रखी कि सब्जी मंडी के अंदर जो फुटकर व्यापारी अपना व्यापार पूर्व से चला रहे हैं लाक डाउन की वजह से 3 महीने तक दुकान बंद होने के कारण पेट चलाना मुश्किल हो गया है ऐसे हालात में जिले की जब समस्त दुकानें खोल दी गई हैं तो सब्जी मंडी के फुटकर व्यापारियों की भी दुकान खुलवाई जाएं एवं किसी भी फुटकर व्यापारी से पूर्व में बंद दुकानों का किराया ना वसूला जाए।
श्री पांडे ने कहा कि ऐसे हालात में अगर सब्जी मंडी के अंदर फुटकर व्यापारियों की दुकान खुलवा दी जाएं तो जो मंडी के बाहर ठेले एवं छोटी- दुकानों में व्यापार कर रहे हैं जिनकी वजह से एक दुकान पर काफी संख्या में भीड़ का जमावड़ा लग जाता है। ऐसे हालात में फुटकर व्यापारियों की दुकान खुलने पर कई हिस्सों में भीड़ का हिस्सा बट जाएगा एवं मंडी के अंदर फुटकर व्यापार भी शांति पूर्वक अपना व्यापार चला सकेंगे। साथ में श्री पांडे ने मांग रखी कि सब्जी के थोक व्यापारियों का व्यापार जिस प्रकार से अभी कॉलेज ग्राउंड में चलाया जा रहा है वही चलाया जाए जब तक कोरोनावायरस जैसी बीमारी महामारी का संक्रमण का खात्मा नहीं हो जाता।
श्री पांडे ने कहा कि यह निर्णय प्रशासन 3 से 4 दिवस के अंदर ले वरना आगामी सोमवार को सैकड़ों फुटकर व्यापारियों के साथ शिवसेना मिलकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी।
इस बीच जिलाध्यक्ष विवेक पांडे, विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा, सीधी विधानसभा अध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला सचिव संतोष सिंह चौहान, जिला ग्रामीण अध्यक्ष अशोक गुप्ता, सीधी विधानसभा संयोजक सागर सिंह चौहान, नगर उपाध्यक्ष विनय त्रिपाठी, अभिमन्यु मिश्रा व्यापारी मोतीलाल अरुण प्रसाद गुप्ता, राघवेंद्र गुप्ता, राजकुमार रावत, जानवी गुप्ता, सीता गुप्ता रानी साकेत, गीता साकेत, मीना वर्मा, रेखा कुशवाहा, संजय सोनी, राजेश सोनी, रोहित गुप्ता, राज जयसवाल, अनिल जयसवाल, देवकली गुप्ता, तारा विश्वकर्मा राहुल, नीरज बिहारी राजकुमार सोनी सहित काफी संख्या में फुटकर व्यापारी मौजूद रहे।