कोरेक्स तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुलिस कप्तान के निर्देश पर कार्रवाई

0 638
Main Ad1

सीधी: धर्मेन्द्र  

बीते रविवार को मुखबिर द्वारा रात्रि करीबन 11 बजे सूचना मिली कि एक पल्सर मोटर साइकिल में दो व्यक्ति एक ही बोरी में कफ सिरप मऊगंज से कमर्जी रहे हैं। जिसकी तस्दीक हेतु थाना प्रभारी कमर्जी पवन सिंह द्वारा मयस्टाफ तुर्रा घाटी में पुलिस अधीक्षक आरयस बेलवंशी के निर्देश पर नाका लगाया गया। करीबन 2 घंटे बाद एक पल्सर पर दो व्यक्ति जिनके पास एक बोरी थी को रुकवाया गया, जिसमें से पीछे बैठा व्यक्ति भागने लगा जिसे दौड़कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर मोटर साइकिल चालक ने अपना नाम जितेंद्र गुप्ता पिता बृजवासी गुप्ता उम्र 20 साल निवासी मऊगंज रीवा तथा दूसरा व्यक्ति उमेश सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 40 निवासी कमर्जी भागेशर टोला का होना बताया गया। बोरी खोलने पर उसमें 220 सीसी नशीली कप सिरप कोफ्रीकोडीन फास्फेट, 20 पत्ता अल्फासेफ नशीली टेबलेट कुल कीमत 29000 मिली। जिनकी जब्ती मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया जाकर कमर्जी थाना लाया जाकर एचसीएम को सुपुर्द कर अपराध क्रमांक 96/20 धारा 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट आधि. कायम किया जाकर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह, आर. रणबहादुर सिंह ,उमेश द्विवेदी ,चंदन सिंह ,अवधेश कुशवाहा ,अंजलि द्विवेदी ,नवीन प्रताप सिंह का योगदान रहा।

Main Ad1
News TOP Footer