अनलॉक- वन, सावधानी ही बचाव है: इंद्र शरण

0 332
Main Ad1

कृतिका: सीधी 

कोविड-19 का संक्रमण काल लॉक डाउन खत्म हो गया है। अनलॉक- वन संयम और सावधानी ही बचाव है। मास्क लगाएं और सैनिटाइजर सदैव साथ रखें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। स्वयं सुरक्षित रहें औरों को भी सुरक्षित करें।
Main Ad1
उक्त आशय के उद्गार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने महिला मोर्चा द्वारा जिले में मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण के कार्यक्रम के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए व्यक्त किए। श्री चौहान ने जिले की जनता से अपील की है कि वह सभी अनलाक- वन में लॉकडाउन के  नियम और शर्तों का कठोरता से पालन करें। जान है तो जहान है।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरस्वती बहेलिया ने बताया कि जिले के सभी मंडलों में हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मास्क सैनिटाइजर और साबुनओं का जरूरतमंदों को वितरित करके कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के तरीके बताएं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.के. तिवारी, जिला महामंत्री डॉ. देवेन्द्र त्रिपाठी, नीलम पाण्डेय, मोतीलाल पटेल,सुरेन्द्र मणि दुबे,मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ,शिवदान साकेत, उमेश सिंह,अंजू केशरी ,बद्री मिश्रा, सुनीता तिवारी, मोनिका श्रीवास्तव, सुनीता रानी वर्मा, बाबूलाल कुशवाहा,पंकज पाण्डेय, पूनम सोनी,मनीला सिंह, ललन सिंह,मीरा गौतम,आशा शुक्ला,मिनाश्री मिश्रा, तुषार द्विवेदी,अजित सिंह लल्ला,कौशलेन्द् सिंह, शिवप्रसाद द्विवेदी,मुन्ना द्विवेदी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वितरित किये मास्क व सेनेटराजर
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर सीधी में बाबूलाल कुशवाहा एवं जिला महामंत्री उमेश सोनी के नेतृत्व में जिले के समस्त मंडलों में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण एवं लोगों को जागरुक किया गया।
News TOP Footer