सीधी जिले में दिनांक 8 जून को एक बार फिर से टिड्डी दल का प्रवेश –


कृतिका:सीधी
सीधी जिले में दिनांक 8 जून को एक बार फिर से टिड्डी दल का प्रवेश शहडोल जिले से सीधी जिले में ग्राम पाड, बोदारी, खमचैरा, धनौली, टेकर, डाँगा, ताला से होते हुए विकास खण्ड रामपुर नैकिन के ग्राम मनकीसर होते हुए ग्राम झगरी में टिड्डी दल पहुचा। टिड्डी दल के संभावित प्रकोप होने को दृष्टिगत कलेक्टर के द्वारा त्रिस्तरीय कम्युनिकेशन दल का गठन किया गया था। जिसमें जिला स्तरीय, अनुविभाग स्तरीय, ग्राम स्तरीय दल थे। प्रशासन द्वारा टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव हेतु फायर बिग्रेड मशीन, कीटनाशक औषधि टार्च, लाइट आदि की व्यवस्था टिड्डी दल के प्रवेश होने के पूर्व ही कर ली गई थी। कलेक्टर के निर्देशन में कृषि विभाग, राजस्व एवं जनपद पंचायत की संयुक्त टीम ने टिड्डी दल को मारने हेतु रवीश कुमार सिंह सहायक संचालक कृषि सीधी, लक्ष्मण पटेल तहसीलदार रामपुर नैकिन, सुधाीर मोहन अग्रवाल नायव तहसीलदार रामपुर नैकिन, बाल्मकि त्रिपाठी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खण्ड रामपुरनैकिन द्वारा ग्राम झगरी में दिनांक 9 जून को सुबह 4 बजे से ही दो फायर बिग्रेड मशीन एवं 20 लीटर कीटनाशक दवाई (प्रोपेनोफास 50 प्रतिशत ईसी) का उपयोग किया जाकर लगभग 20 प्रतिशत टिड्डियों को नष्ट किया गया जिसके बाद शेष टिड्डी दल 2 बजे के बाद पचोखर के रास्ते रीवा जिले के विकासखण्ड मऊगंज की ओर चला गया है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
