सतना में रेत के अवैध उत्खनन करने वालो को पुलिस ने धर दबोचा –


कृतिका:सीधी
अब खबर सतना जिले के रामनगर से जहा पुलिस अधीक्षक रियाज इक़बाल द्वारा अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया है जिसमे सोन नदी घडियाल प्रतिबंधित क्षेत्र से बालू की चोरी करके गए हाइवा पकडे गए है अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक महोदय स्वयं अपने हाथों मे लेकर किया गया।इसी क्रम मे थाना रामनगर मे पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर विशेष टीम गठित कर थाना प्रभारी रामनगर निरी दिलीप पुरी के नेतृत्व मे वन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुबरी मे रेड कार्यवाही की गयी जहाँ पर 7 हाईवा ट्रक रेत से लदे हुए मिले जिनके ड्राईवर पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया किन्तु दो हाइवा के ड्राईवर भागने मे सफल रहे तथा ड्राइवर नागेन्द्र कुमार केवट पिता श्री महेन्द्रपाल केवट उम्र 23 वर्ष निवासी पदमी थाना रामनगर जिला सतना उदयभान पाण्डेय पिता भैयालाल पाण्डेय उम्र 42 वर्ष वुढगौना थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी राजेश कुमार यादव पिता प्रभु यादव उम्र 23 वर्ष निवासी कठौतहा थाना चुरहट जिला सीधी राजभान बैश पिता सुदामा प्रसाद बैश उम्र 30 वर्ष निवासी मर्यादपुर थाना रामनगर लाल बहादुर पटेल पिता श्री भागीरथी पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी तमरी थाना लौर जिला रीवा के मिले जो अपने वाहन स्वामियों के आदेश पर सोन नदी घडियाल प्रतिबंधित क्षेत्र जहां शासन द्वारा जल जीव संरक्षित कराये गये है जो जल जीवो के जीवन एवं पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव डालते हुए अवैध रूप से वन संपदा की चोरी करते हुए पाये गये जिन्हे मौके पर ही जप्त किया जाकर उपरोक्त सभी हाईवा ड्राईवरों को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त 7 हाईवा ट्रक के ड्राईवरों तथा वाहन स्वामियों के विरुद्ध थाना रामनगर मे खान एवं खनिज अधिनियम एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1927 की धारा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा एवं एमव्ही एक्ट के तहत मामला कायम करके विवेचना की जा रही है ।—

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
