तेदूपत्ता संग्राहकों को किया जा रहा है पारिश्रमिक का भुगतान –


कृतिका:सीधी
प्रदेश के 32 लाख तेन्दूपत्ता संग्राहको को संग्रहण वर्ष 2018 में संग्रहीत तेन्दूपत्ते के शुद्ध लाभ से 183 करोड़ 94 लाख के प्रोत्साहन पारिश्रमिक का भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह च©हान ने विगत 23 मई से संग्राहको को पारिश्रमिक वितरण का कार्य वीडिय¨काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया था । उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जहाँ तेन्दूपत्ता के व्यवसाय से होने वाली सम्पूर्ण शुद्ध आय प्राथमिक सहकारी वनोपज समितियो को उपलब्ध कराई जाती है। वर्तमान में शुद्ध आय का 70 प्रतिशत भाग संग्राहको को उनके द्वारा संग्रहीत मात्रा के अनुपात में प्रोत्साहन पारिश्रमिक के रूप में नगद भुगतान किया जाता है। शेष 30 प्रतिशत में से 15 प्रतिशत भाग वन के पुनरुत्पादन और 15 प्रतिशत अवशेष राशि सहकारी समितियो को उनकी प्राथमिकता और माँग के आधार पर गाँव की मूलभूत सुविधाओ के विकास में व्यय किया जाता है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
