खबर सिगरौली जिले से जहा पुलिस आरक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं –

0 337
Main Ad1

कृतिका: सीधी

अब खबर सिगरौली जिले से जहा पुलिस आरक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं और फरियादियों के द्वारा बकायदा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर मामले में आरोपियों पर कार्यवाही हेतु आवेदन दिया गया है । फरियादियों के दिए गए आवेदन में पुलिसिया कार्यवाही पर सवालिया निशान खड़े करने वाले सवाल है आवेदन पत्र में फरियादियों ने आरोप लगाया है की उन्हें डरा धमका कर उनसे उनकी गाढ़ी कमाई लूट ली गई। बताया गया की यह पूरा मामला सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र का है जहा सरई थाने में पदस्थ आरक्षक केशव सिंह के द्वारा फरियादी के साथ गाली गलौज कर पैसे लूट लिए है। फरियादी राम सिया मिश्रा के द्वारा दिए गए आवेदन की अगर मानें तो आरक्षक केशव सिंह के द्वारा विगत 7 दिसंबर को फरियादी के 31000 रुपए गाली गलौज करके सुरेश सोनी के घर पर जबरन ले लिया गया। विगत कई महीने बीत जाने के बाद संबंधित मामले पर जब किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई तो परेशान फरियादी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का रुख किया एवं लिखित में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंधित मामले में ही दूसरे फरियादी ने लिखित शिकायत के रूप में बताया कि 7 फरवरी को जब वे अपने दुकान पर थे और कुछ लोग वही ताश खेल रहे थे तभी केशव प्रसाद वहां पर आते हैं एवं सभी को थाने ले चलने की बात कह कर जबरन गाड़ी में बैठ आने लगते हैं जिससे की गेंद लाल ने अपनी जेब में पड़े हुए ₹23900 अपने बच्चों को थमाया जिस पर आरक्षक के द्वारा उक्त राशि को छुड़ाते हुए अपनी जेब में रख लिया। वही इस मामले में जब पुलिस विभाग के पी आर ओ द्वारा कहा गया कि संबंधित मामले में आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं जिस की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी एवं जांच उपरांत ही मामले में उचित कार्यवाही होगी। क्योकी मामला पुराना है इसलिए जांच पड़ताल के बाद ही सचचाई सामने आएगी।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा कर –

 

News TOP Footer