बारिश की तबाही से मकान हुए क्षतिग्रस्त नालियों की सफाई ना होने से मकानों में घुसा पानी

0 731
Main Ad1

कृतिका: सीधी

चुरहट
निसर्ग तूफान के कारण हुई भारी बारिश से बीती रात नगर परिषद चुरहट अन्तर्गत कहीं किसी के घर ढ़हे तो कहीं नालियां चोक होने के कारण घरों में पानी घुस गया। चुरहट के वार्ड क्रमांक 11 में भैयालाल नामदेव के घर की एक दीवार भारी बारिश होने के कारण ढह गई। गनीमत रही कि दीवार बाहर की ओर गिरी जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। भैयालाल नामदेव के परिवार के सभी सदस्य रात भर परेशान रहे।
Main Ad1
वही वार्ड नं 3 में नाली चोक हो जाने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया जिससे रात भर लोग परेशान रहे, सुबह नगर परिषद के द्वारा नालियों की साफ कराने का कार्य किया गया।
दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बनी पानी की टंकी ढह गई और पेड़ उखड़ गए। पानी की टंकी गर्मियों में राहगीरो के प्यास बुझाने का एक मात्र साधन थी। नगर परिषद द्वारा समय-समय पर नालियों की सफाई न होने के कारण सारी नालियां चोक हो गई हैं जिसके कारण कई वार्डों में लोगों के घरों में पानी घुस गया।
अभी तो बारिश शुरू ही हुई है तो ये हाल है, जब प्रतिदिन बारिश होगी और पानी का सही निस्तारण न होगा तो लोगों के जनजीवन का क्या होगा? प्रशासन की इसी प्रकार की लापरवाही से नगर परिषद चुरहट के सभी रहवासी गंदी नालियों व उनमे पनपते मच्छरों के बीच रहने को मजबूर हैं और प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी मौन धारण कर बैठा हुआ है।
News TOP Footer