विन्ध्य की सबसे छोटी लोक गायिका बाल कलाकार मान्या पांडे ने अपने गीत- “काटा-काटा न अब तुम पेड़, कि पेड़ लगाये चला…” के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण करने का आम जनता को संदेश दिया।
बाल कलाकार ने अपने लोक गीतों बघेली के द्वारा आम जनता से पोधौ को न काटने एवं ज्यादा से ज्यादा पौध रोपण करने की अपील की। बाल कलाकार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने एवं लांक डाउन का पालन करने अपने-अपने घरों में रहने आदि को लेकर पांच गाने गाये हैं। जो सोशल मीडया में काफी पंसद किये जा रहें हैं। उक्त गानों को सुनकर केन्द्रीय संस्कृत एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने ट्युट कर,मान्या पाण्डेय को बधाई भी दे चुके हैं। मान्या पाण्डेय महज 9 वर्ष की उम्र में अब तक करीब 184 गाने रिकार्ड कर चुकी हैं और सौ से ज्यादा मंचों में प्रस्तुती कर चुकी हैं। इतनी कम उम्र में अपनी भाषा संस्कृति के प्रति स्नेह देखकर एवं उनके गीतों को सुन कर हर कोई चकित रह जाता है।