राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में रामपुर नैकिन थाना प्रभारी अशोक पांडेय ने अपने स्टाफ के साथ थाना रामपुर नैकिन परिसद में पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम में निरीक्षक अशोक पांडेय, उपनिरीक्षक उर्मिला, सहायक उपनिरीक्षक इन्द्रवली सिंह, देवेन्द्र पांडेय, प्रधान आरक्षक राजेश तिवारी, अशोक शुक्ला, संदीप वर्मा, आरक्षक महेंद्र विश्वकर्मा, प्रदीप सेन, सुमित्रा सिंह, विवेक सिंह चंदेल, पुष्पेंद्र पाटिल, सुष्मिता पटेल, चालक कुंडली पांडे, पत्रकार अशीष तिवारी, सुखेन्द्र गुप्ता ,मनोज शुक्ला आदि उपस्थित रहे।