पुरानी रंजिस को लेकर ग्राम पंचायत पड़खुरी कोठार 587 निवासी राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा पिता श्रीकृष्ण कुशवाहा 42 वर्ष, रजनीश कुशवाहा पिता वशिष्ठ कुशवाहा 33 वर्ष, पुष्पेंद्र कुशवाहा पिता सुखनंदन कुशवाहा 31 वर्ष, अजय कुशवाहा पिता दीनबंधु कुशवाहा 25 वर्ष, मुकेश कुशवाहा पिता सुखनंदन कुशवाहा 24 वर्ष, नीलेश कुशवाहा पिता राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा 15 वर्ष के ऊपर ग्राम पड़खुरी पवाई 588 निवासी आकाश तिवारी, अंकुल तिवारी, विकास तिवारी पिता प्रभाशंकर तिवारी, प्रभाशंकर तिवारी पिता रामकरण तिवारी द्वारा अपने घर के पास जानलेवा हमला किया गया। जिसमें कुशवाहा समाज के सभी लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा का ट्रैक्टर 3 जून को बाणसागर कालोनी पड़खुरी कोठार 587 के पास ख़राब हो गया था जिसे राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा 04 जून को सुबह 8 बजे अपने ड्राइवर के साथ लेने गये थे लेकिन ट्रैक्टर के टायर में कुछ ज्यादा गड़बड़ी थी।जब ड्राइवर ने टायर को खोला तो पता चला, कि टायर के 18 नंबर नट-बोल्ट ख़राब हैं। राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा ट्रैक्टर के पास ड्राइवर को छोड़कर अपने मोटर सायकल से नट-बोल्ट लेने वापस घर जा रहे थे लेकिन घर जाते समय रास्ते में पानी गिरने लगा, जिससे राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा बीच रास्ते में ही राजबहोर साकेत के घर पर रुक गये। जैसे बारिस बंद हुईं तो पुनः अपने मोटर सायकल से घर की ओर चले थे कि कुछ ही दूरी पर आरोपियों ने साजिस पूर्वक अपने घर के सामने सड़क पर मोटर सायकल रुकवा कर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिये। जिससे राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा के हाथ, पैर के साथ-साथ सिर में गंभीर चोट लगाने के कारण घटना स्थल पर ही बेहोश हो गये। इसके बाद वहीं पर उपस्थित सुमित तिवारी ने उन्ही के मोबाइल से उनके घर फोन लगाया कि राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा का हमारे घर के पास एक्सीडेंट हो गया सूचना मिलने पर घर के परिजन निहत्थे जैसे ही घटना स्थल पर पहुँचते तो घात लगाये बैठे आरोपीगणों ने उन पर भी लाठी, डंडे से हमला कर दिया। जिससे घटना स्थल पर परिजनों को भी गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद सभी घायल व्यक्तियों को परिजनों द्वारा अपने स्वयं की गाड़ी से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में भर्ती कराया गया है। गंभीर चोटें आने के कारण रजनीश कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा एवं अजय कुशवाहा को डॉ. विनीत गौतम ने संजय गाँधी हॉस्पिटल रीवा के लिये रेफर कर दिये हैं। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।