मड़वास डीसी अंतर्गत 38 पंचायतों के 8.5 लाख हैं बकायासीधी:धर्मेंन्द्र
मड़वास डीसी अंतर्गत 38 ग्राम पंचायतों का बिजली बिल बकाया है जो आज तक जमा नहीं हो पाया है। ग्राम पंचायत के बिजली का बिल जमा नहीं करने का खामियाजा आम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है, वर्तमान में मड़वास डीसी के अंतर्गत पंचायत पर ही बिजली कंपनी का करीब आठ लाख पचास हजार रुपए का बिल बकाया है।
शासन द्वारा समस्त विभागों को एक दूसरे के सहयोग करने की बात कही जाती है लेकिन सरकारी विभाग के जिम्मेदार लोग अपनी मनमानी पर उतारू होकर विभाग की ही नहीं सुनते हैं। कुछ इसी तरह मड़वास डीसी विद्युत विभाग में देखने को मिल रहा है जहां बार-बार नोटिस के बावजूद भी ग्राम पंचायतों ने अपना बिल नहीं भरा है।
मड़वास जेई राजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि बिल वसूली के लिए गई टीम को सचिव द्वारा कुछ ना कुछ बहाना बताकर लौटा दिया जाता है तथा पंचायतों को आदेश प्राप्त के बाद भी जिम्मेदारों ने बिल भुगतान नहीं किया जिससे मड़वास विद्युत विभाग वसूली को लेकर चिंतित नजर आ रहा है। डीसी की हर गतिविधि अस्त-व्यस्त हो जाने पर इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है जिसका खामियाजा भी आम जनता को ही भरना पड़ सकता है।