कहीं उखड़े पेड़, तो कही उड़ी छत, निसर्ग तूफान की तबाही..

0 797
Main Ad1

सीधी से बड़ी खबर..कृतिका: सीधी

सीधी के महखोर ग्राम में चक्रवाती तूफान निसर्ग टकरा गया है। निसर्ग रात को गोमती टोला महखोर
से टकराया है। जिसके बाद 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं, रोड में पेड़ गिरने से रोड जाम हो गई है। ग्राम महखोर में इस वक्त तेज बारिश हो रही है और तेज हवाएं भी चल रही हैं। तेज हवाओं का असर दिखना शुरू हो गया है, यहां कई जगह पेड़ गिर गए हैं तो कुछ जगह टीन शेड हवा में उड़ते हुए दिखे। कई लोगों के घरों के खपरैल तक उड़ गए हैं ऐसा भयंकर तूफान देखने को मिला है

कई जगह पेड़ गिर गए हैं

Main Ad1

कुछ जगह टीन शेड हवा में उड़ते हुए दिखे

कलेक्टर सीधी रवींद्र कुमार चौधरी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की
मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटों में सीधी जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है, इसे दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा आम जनों से सावधानी और सतर्कता रखने की अपील की गयी है।
कलेक्टर श्री चौधरी ने लोगों से अपने घरों में ही रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने के लिए कहा है। बारिश से बचने के लिए पेड़ों और मिट्टी की जर्जर दीवारों का सहारा नहीं लें। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति सुरक्षित स्थानों में ही रहें तथा आपात स्थिति में तत्काल अपने निकटतम राजस्व एवं पुलिस अधिकारी को सूचित करें।

News TOP Footer