अनियंत्रित ट्रक निर्माणाधीन मकान में घुसा

0 881
Main Ad1

मकान मालिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

कृतिका: सीधी

पुलिस थाना मझौली अंतर्गत ग्राम सिरौली निवासी नीरज कुमार द्विवेदी पिता रमेश प्रसाद द्विवेदी ने थाना मझौली में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 31 मई की दरमियानी रात लगभग 11 बजे मझौली तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक जिसका नंबर एमपी 19 एचए 2869 उनके निर्माणाधीन घर में जा घुसा, जहां मकान के पिलर और छत को काफी छति पहुंची है, जिसमें दरारे आ गई हैं।

Main Ad1
वहीं इसी ट्रक के खिलाफ राम गरीब पिता गंगा प्रसाद गुप्ता निवासी सिरौली ने भी शिकायत की है कि सड़क के किनारे गुमटी में किराना सामान रखकर बेची करता था और ट्रक गुमटी को टक्कर मारते हुए नीरज द्विवेदी के मकान में जा घुसा है जिससे उसकी गुमटी में रखा किराना सामान नष्ट हो गया है। ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर थाना मझौली ने धारा 154 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत भारतीय दंड संहिता 1960 की धारा 279 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
News TOP Footer