रेत के अवैध उत्खनन पर रहेगी पैनी नजर: हितेन्द्रनाथ

0 350
Main Ad1

चिहिंत स्थलों पर जेसीबी की मदत से खुदवाये गये गड्ढे

कृतिका: सीधी

सोमवार को चुरहट थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा द्वारा सोन घडिय़ाल अभ्यारण्य के आरक्षित क्षेत्र से रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर पूर्णत: अंकुश लगाने की मंशा से चिहिंत क्षेत्रों में जेसीबी की मदत से गड्ढे बनवाकर मार्ग को अवरूद्ध किया गया।
Main Ad1
श्री शर्मा ने हमारे संवाददाता उत्तम पांडे को बताया कि जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक आर.एस.बेलवंशी के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही अवैधानिक कार्य में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में सोमवार को कोष्टा घाट, पॉवा घाट, दुअरा घाट, वरिगॅवा घाट साहित अन्य स्थलों को चिहिंत करते हुए रेत के अवैध करोबारियों के वाहनों के पहुॅच मार्ग को वाधित किया गया है। साथ ही चुरहट थाना क्षेत्र में सघन जॉच अभियान प्रारंभ कर नियमों में कोताही बरतने वाले 30 वाहन स्वामियों से जुर्माना बतौर 10 हजार रूपए शासन के खाते में जमा कराया गया है । श्री शर्मा ने बताया कि सोन घडिय़ाल क्षेत्र सीधी जिले के लिए एक प्राकृतिक धरोहर है, हमें सामूहिक रूप से इसका संरक्षण एवं संवर्धन करने का कार्य करना है।
टीआई ने बताया कि रेत के अवैध उत्खनन के चिन्हांकित मार्गों पर सतत निगरानी रखते हुए जेसीबी द्वारा उत्खनन कर घटों के पहुॅच मार्गों को अवरुद्ध किया गया है साथ ही प्रमुख मार्गों पर चेक पोस्ट स्थापित किये गये हैं। आवश्यकतानुसार सीसीटीव्ही तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जायेगी एवं संदेह के आधार पर सभी वाहनों के दस्तावेज़ों की जाँच कर विधिक कार्यवाही को अंजमा दिया जायेगा।

 

News TOP Footer