प्रशिक्षु डीएसपी शाबेरा अंसारी अब प्रशिक्षण हेतु सीधी संबद्ध

0 506
Main Ad1

बतौर थाना प्रभारी मझौली प्रशिक्षण अवधि पूर्ण

आर.बी.सिंह राज

सीधी

Main Ad1

मझौली थाना प्रभारी के रूप में प्रशिक्षु डीएसपी शाबेरा अंसारी ने अपने तीन महीने की प्रशिक्षण अवधि का कार्यकाल कुशलता पूर्वक पूर्ण कर लेने के उपरांत आज जिला मुख्यालय में अपनी आमद दी है।
परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक शाबेरा अंसारी को व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम के आधार पर स्वतंत्र प्रभार थाना प्रभारी की अवधि सफलतापूर्वक संपूर्ण होने के उपरांत थाना मझौली से अब अगले प्रशिक्षण हेतु उप पुलिस अधीक्षक सीधी के आधारभूत कार्य करने हेतु एक माह के लिए उनके कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
उल्लेखनीय है कि अपने 3 महीने के कार्यकाल में बतौर थाना प्रभारी मझौली रहीं शाबेरा अंसारी ने लॉक डाउन के दौरान अपने सब इंस्पेक्टर पिता के साथ ड्यूटी करके जहां नेशनल मीडिया में सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं अपनी कार्यप्रणाली से पिछले 3 महीने में मझौली क्षेत्र में अपनी कार्रवाइयों को लेकर वो आमजन में सुर्खियां बटोरती रहीं।

News TOP Footer