प्रिंस फोटो स्टूडियो के संचालक अमन वर्मा ने फांसी लगाकर अपनी दुकान में आत्महत्या की –

0 1,509
Main Ad1

कृतिका: सीधी  

1 जून को सीधी शहर के पालिका बाजार के सामने आज उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों को पता चला कि प्रिंस फोटो स्टूडियो के संचालक अमन वर्मा ने फांसी लगाकर अपनी दुकान में आत्महत्या कर ली है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और उसने फांसी के फंदे में लटक रहे शव को नीचे उतारा उसके बाद शव का पंचनामा किया गया बताया गया कि अमन वर्मा शहर के युवा एवं प्रतिभावान फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर थे उन्होंने सीधी शहर में अपनी कला प्रतिभा का जौहर दिखाया था वह लगातार लोगों की शादियों में बेहतरीन वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी किया करते थे वह काफी मधुर स्वभाव के थे और सभी का बहुत सम्मान करते थे जिसकी वजह से वह पूरे शहर में काफी लोकप्रिय थे अचानक उनके इस तरह से आत्महत्या करने से शहर के लोगों को काफी ठेस पहुंची है लोग काफी गमगीन नजर आए मामले की जानकारी होते ही फोटो स्टूडियो में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग आपस में तरह.तरह की चर्चाएं करते रहे लोग यह जानना चाहते थे कि अमन वर्मा पुत्र राजू वर्मा निवासी उत्तर करौंदिया वर्मा कॉलोनी की मौत का कारण क्या है लेकिन पुलिस की तात्कालिक जांच के दौरान अब तक कोई ऐसा तथ्य सामने नहीं आया जिसमें यह कहा जा सके कि इस वजह से उन्होंने आत्महत्या की है पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है जांच पड़ताल के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

NTV India news

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer