सार्वजनिक हैंडपंप को दबंगों ने कब्जा कर मिट्टी से पाटा

0 886
Main Ad1

ग्रामीणों ने लगाई कार्रवाई की गुहार, मजिस्ट्रेट ने दिये कार्रवाई करने के निर्देश

कृतिका: सीधी   

एक तरफ कोरोना वायरस का कहर जारी है दूसरी तरफ आसमानी आफत अपना कहर बरपा रही है। भीषण गर्मी में हैंड पंप पानी की जगह हवा उगल रहे हैं। जहां हैंडपंप पानी देने के लायक हैं भी वहां दबंगों द्वारा सरकारी हैंडपंप को मिट्टी से पाटकर कब्जा कर लिया गया है। जिसकी वानगी बीते रविवार को दोपहर 1 बजे के लगभग देखने को मिली।
Main Ad1
क्या है पूरा मामला
जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर मझौली तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत धुँआड़ोल में एक दबंग के द्वारा सरकारी हैंडपंप को मिट्टी से पाटकर ग्रामीणों को पानी के लिए दुश्वार कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धुँआड़ोल निवासी रामदीन जयसवाल पिता देव शरण जयसवाल तथा प्रेमचंद्र जयसवाल पिता रामदीन जयसवाल के घर के सामने पानी की समस्या को देखते हुए 10 वर्ष पूर्व शासन की तरफ से हैंडपंप  लगवाया गया था। जहां बीते रविवार को दबंग जायसवाल परिवार द्वारा हैंडपंप को मिट्टी से पाट दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप को मिट्टी से पाट दिया गया है तथा पानी के लिए हैंडपंप पर जाने पर गाली गलौज तथा मारपीट दबंगों द्वारा की जाती है।
इनका कहना है
भीषण गर्मी में शासन का उद्देश है कि पानी सबको सुरक्षित मिले, धुँआड़ोल में सरकारी हैंडपंप को मिट्टी से काटने का मामला आया है। पटवारी को प्रतिवेदन सौंपने के लिए निर्देशित किया गया है तथा जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
संजय मेश्राम
कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, मड़वास
News TOP Footer