ग्राम कोल्हुडीह में फिर मिले 2 नए कॉरोना पॉजिटिव –


6 जिले के ग्राम कोल्हूडीह में दो नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने पर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा कंटेनमेंट एरिया कोल्हूडीह निरीक्षण कर कड़ी चैकसी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाईजरी का पालन करें। सभी व्यक्ति अपने घरों पर ही रहें। केवल अत्यावश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें तथा इस दौरान भी विशेष सतर्कता और सावधानी रखें। घर से निकलने पर मास्क अनिवार्य रूप से लगा कर रखें। नियमित अंतराल में अपने हाथ को साबुन से धोते रहें। उन्होंने कहा गाँव के जो व्यक्ति/श्रमिक बाहर से आ रहे हैं, वो 14 दिनों तक अपने घरों में रहें, किसी से भी मिले नहीं और शारीरिक दूरी बनाकर रखें। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार, सर्दी, खांसी, साँस लेने में तकलीफ हो तो इसकी जानकारी तत्काल जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 07822-297521 या 07822-250123 पर उपलब्ध करायें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. मिश्रा ने बताया कि दिनांक 29.05.2020 को प्राप्त 89 जाँच रिपोर्टों में 2 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ये दोनों ही व्यक्ति ग्राम कोल्हूडीह के निवासी हैं और पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति से संबंधित हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ये दोनो पूर्व में 25 मई को आए पॉजिटिव केस के ही परिवार के है। इनमें से एक 34 वर्षीय महिला हैं और एक 15 वर्षीय लड़की हैं। महिला के पति मुंबई में ही रहते थे 12 मई को गृह ग्राम लौटे थे तब से गांव में रह रहे थे। 22 मई को इनके पति की सेम्पलिग कराई गई थी जिसकी 24 मई को निगेटिव रिपोर्ट आई थी। इसीलिए दुबारा 27 मई को फिर से सैम्पलिग कराई गई जिसमें पति की रिपोर्ट फिर से निगेटिव आई लेकिन पत्नी और उनकी भतीजी पॉजिटिव पाई गई, शेष 85 निगेटिव पाए गए। दोनो मरीजों को आइसोलेसन सेन्टर में भर्ती करा दिया गया है। इनके परिवार के अन्य सदस्य जो घरेलू संपर्क में सबसे करीब थे सभी को उनके घर में ही कोरंटाइन कराया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिश्रा ने बताया कि अभी तक कुल 12 पॉजिटिव केस में से 8 केस कोल्हूडीह ग्राम से पाए गए हैं। उक्त के दृष्टिगत ग्राम कोल्हूडीह में सघन सर्वे किया जा रहा है। अभी तक 346 व्यक्तियों की सैंपलिंग कर जाँच हेतु नमूना भेजा गया है। इस साथ ही अभी तक कुल 846 सेम्पल कलेक्ट किए गए हैं जिसमें से 7 रिजेक्ट हो गए और 12 पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से 4 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके है।
Ntv इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –
