केंद्र में भाजपा के द्वितीय कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर सीधी बीजेपी ने बांटे मास्क और साबुन –


भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आत्मनिर्भर भारत के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्माए संगठन महामंत्री सुहास भगतए एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के निर्देशन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में साथ ही प्रदेश मंत्री डॉ विक्रम सिंह चौहानए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी की विशेष उपस्थिति में जिलेभर में 3000 से अधिक माॅस्क एवं सैकड़ों की संख्या में साबुनो का वितरण लॉक डाउन की शर्तों का पालन करते हुए किया गया। 30 मई को नगर में स्थानीय गांधी चौक में जरूरत मंदों को मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे ऐतिहासिक एवं गौरवशाली बताया। प्रदेश मंत्री डॉ विक्रम सिंह चौहान ने कार्यकाल को प्रभावशाली करार दियाए तो वहीं मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने मोर्चे की 1 सप्ताह तक चलने वाली गतिविधियों का व्यापक विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि युवा मोर्चा जिले भर में घर.घर जाकर लोगों के बीच ब्लॉक डाउन के दौरान उपलब्धियों और कार्यक्रमों के साथ मास्क एवं साबुनो का वितरण करेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला युवा मोर्चा के प्रमोद दुवेदी जिला मंत्री रवि चंद्र सिंह परिहार नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह चौहान जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे अमित सोनी मौजूद थे
Ntv इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –
