नगर परिषद रामपुर नैकिन में सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए किए गए सहयोग एवं करोना जैसे महामारी में सोशल डिस्टेंस व अन्य कई तरह के विषयों के बारे में चुरहट क्षेत्र के विधायक शरदेन्दु तिवारी द्वारा मंगलवार को शाम 7 बजे भारतीय जनता पार्टी विधायक कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें रामपुर नैकिन के कपड़ा व्यापारी, किराना व्यापारी, फल व्यापारी समेत सैकड़ो की तादात में व्यापारी शामिल हुए।
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ यह बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में सभी तरह के विषयों पर बिंदुवार चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी द्वारा व्यापारियों से चर्चा की गई। इस परिचर्चा में शासन से मिले निर्देशों के अनुसार व्यापारियों को विधायक द्वारा समझाइश भी दी गई की सरकार व्यापारियों के साथ खड़ी है।
बैठक में मुख्य रूप से किराना व्यापारी एवं भाजपा नेता रामसिया गुप्ता, कपड़ा एवं रेडीमेड़ व्यापारी राजेन्द्र गुप्ता पुसलराज गुप्ता, अनिल गुप्ता, लौटन गुप्ता सब्जी एवं फल व्यापारी संजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, लखन गुप्ता, संजय गुप्ता, ओंकार बनारसी, सिंगार स्टोर संचालक नीरज मिश्रा (नौढिया) , राकेश पांडेय, सांसद प्रतिनिधि , बृज बिहारी लाल उर्फ प्रिंस निगम, संजय तिवारी, शिवाकांत उपाध्याय, देवेन्द्र उपाध्याय, वीरेंद्र मिश्रा, उपेन्द्र तिवारी, सुग्रिम बहेलिया, गजेन्द्र सोनी, अनिल गुप्ता, विवेक निगम , कलाम खान , अजय मिश्रा, पत्रकार आशीष तिवारी सुखेंद्र गुप्ता विष्णु शर्मा आदि उपस्थित रहे।