प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय टंसार ने जानकारी देकर बताया कि सचिव मध्यप्रदेश स्पेशल एड रेसिडेंसियल एण्ड एकेडमिक सोसायटी के निर्देशानुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय टंसार जिला सीधी में अनुसूचित जाति वर्ग विद्यार्थियों के लिए सत्र 2020-21 के रिक्त सीटों की पूर्ति की जानी है, जिसके लिए पात्र विद्यार्थियों से 15 जून 2020 तक विद्यालय में प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक आवेदन दस्तावेज एवं छात्र/छात्राओं की (एमपीटीएएसके) में प्रोफाईल आई.डी.के. साथ आमंत्रित है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय टंसार जिला सीधी के रिक्त सीटों में कक्षा 7वीं में बालक-13 तथा बालिका -16, कक्षा 8वीं में बालक 11 तथा बालिका 10, कक्षा 11वीं में बालक 9 रिक्त सीटों की पूर्ति की जानी है। इच्छुक छात्र/छात्राओं को सी.बी.एस.सी. स्कूल में अध्ययनरत होना अनिवार्य है।