अन्नदान महादान के उद्घोष के साथ कलेक्टर रविंद्र चौधरी ने सैकड़ों क्विंटल अनाज एकत्रित कर सौंपा –


भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के नेतृत्व एवं आह्वान पर अन्नदान महादान फिर सर्वथा कल्याण के उद्घोष के साथ कोरोना संक्रमण काल में कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को सैकड़ों क्विंटल चावल राइस मिल से एकत्रित कर सौंपा गया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि जिले में कोई भूखा ना रहे। 400 क्विटल से अधिक का अनाज भाजपा कार्यकर्ताओं ने संग्रहण कर प्रशासन के माध्यम से गांव.गांव वितरित करने का कार्य कर रहा है और संग्रहण का कार्य चालू है। पार्टी के आह्वान पर किसान अपनी उपज में से गेहूंए चावल का खुले मन से दान कर रहे हैं।उन सभी के प्रति मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ । इस अवसर पर प्रमुख रूप से अपर कलेक्टर डी पी वर्मन युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ विक्रम सिंह चौहान जिला मंत्री रवि चंद्र सिंह परिहार वरिष्ठ अधिवक्ता शत्रुघ्न तिवारी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे राइस मिल के संचालकों में देवेंद्र राइस मिल अजय सिंह सन राइस मिल प्रसन्न साहू मां शारदा इंडस्ट्रीज गुड्रिक मिश्रा मकरध्वज सिंह पुष्पांजलि राइस मिल विनीत शुक्ला शिवानी ट्रेडिंग कंपनी सूरज द्विवेदी आशीष शुक्ला सनराइज इंडस्ट्री पुष्पांजलि राइस मिल देवेंद्र राइस मिल एड दिनेश प्रताप सिंह सहित अनेक राइस मिल के संचालक और कृषक उपस्थित रहे।
NTV India news

खबर जरा हट कर –
