पुलिस थाना मझौली अंतर्गत नगर क्षेत्र मझौली मेन बाजार में एक किराना व्यापारी को निर्धारित समय के बाद भी दुकान खोलकर राजश्री गुटखा बेंचते पुलिस द्वारा पाया गया जिसके खिलाफ 4000 की चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बबलू गुप्ता पिता मोतीलाल गुप्ता निर्धारित समय 7 बजे बीत जाने के बाद अपनी किराना की दुकान में राजश्री गुटखा बेचता हुआ पाया गया। जिसके खिलाफ 4000 की चालानी कार्यवाही की गई। वहीं दुकानदार को चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा इस तरह गलती पाई जाएगी तो आपराधिक कार्यवाही भी की जाएगी।
व्यापारी के द्वारा निर्धारित समय समाप्त हो जाने के बाद भी दुकान खोलकर बिक्री की जाती थी उसमें भी राजश्री गुटखा जो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है कि बिक्री करते पाया गया जिसके खिलाफ रेडक्रास के तहत 4000 की चालानी कार्यवाही की गई है।