कुबरी जंगल में लगी आग: लाखों के पौधे जलकर हुए खाक चुरहट रेंज के वन परिक्षेत्र कठौतहा अंतर्गत कुबरी जंगल में लगी आग

0 470
Main Ad1

सीधी: धर्मेंद्र 
चुरहट रेंज के वन परिक्षेत्र कठौतहा अंतर्गत कुबरी जंगल में अचानक आग लग जाने से इस वन परिक्षेत्र के हजारों पेड़ पौधे जलकर खाक हो गए हैं जिसमें विभाग को लाखों रुपए की वन संपदा का नुकसान हुआ है। हमारे सेमरिया संवाददाता उपेंद्र मिश्रा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास जंगल में आग लग गई लेकिन स्थानीय रेंज के कर्मचारियों में लापरवाही का आलम देखा गया और वो दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास इस जलते हुए जंगल के पौधों के बीच पहुंचे तब तक जंगल में लगी आग से हजारों की संख्या में छोटे पौधे जलकर खाक हो चुके थे। इस घटना से लगभग दो किलोमीटर का फॉरेस्ट रेंज जलकर खाक हो गया है।
Main Ad1
इस आगजनी की घटना में वन विभाग के अमले द्वारा तत्काल सजगता ना दिखाने के कारण वेशकीमती छोटे पौधों में सागौन, तेंदू, नीम, सेधा के छोटे पौधे सहित अन्य वन संपदा जलकर खाक हो गयी है। जंगल विभाग यदि लापरवाही ना करते हुए समय आग बुझाने की कार्यवाही प्रारंभ कर देता तो काफी कुछ वन परिक्षेत्र को जलने से बचाया जा सकता था। इस घटना की जानकारी जब एसडीएम गोपदबनास नीलाम्बर मिश्र को हुई तब कहीं जाकर 6 बजे तक फायर ब्रिगेड पहुंची। यह मामला चुरहट रेंज के कुबरी बढौरा पहाड़ का है।
News TOP Footer