घटना सीधी जिला मझौलीनगर पंचायत की है जहां एक घर में आग लग जाने से लगभग एक लाख से ऊपर की नुकसानी होने की खबर है।
मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पिता स्व.राजीव लोचन सिंह निवासी नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 11 थाना मझौली की पाही का मकान नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 3 में दो कमरे एवं एक बड़ा बरामदा जो बेशकीमती लकड़ियों का छप्पर वाला बनाया गया था। उसी से संलग्न मवेसी बांधने का टापरा बना था। जिससे होकर आग लगने की संभावना जताई जा रही है। घर में भूसा, अनाज सहित गृहस्थी का पूरा सामान रखा हुआ था 25 मई की दोपहर करीब 2 बजे के लगभग अचानक आग लग जाने से दो कमरों की बेशकीमती लकड़ियां अनाज एवं गृहस्थी का सामान आदि जलकर खाक हो गया। जिसकी कीमत लगभग एक लाख से ऊपर आंकी जा रही है। जैसे ही आग लगने की सूचना पीड़ित को मिली तुरंत ही नगर परिषद सीएमओ को फोन कर जानकारी दी गई। नगर परिषद मझौली का फायर वाहन लगभग 10 मिनट में ही घटनास्थल पर पहुंच गया। फायर कर्मचारी राजेंद्र सिंह, आशुतोष गौतम, तोषण प्रसाद मिश्रा तथा ग्रामीणों के सहयोग से आग में काबू पाया गया। यदि समय पर फायर वाहन ना पहुंचता तो उस घर से कुछ ही दूरी पर बना उसी परिवार का घर भी चपेट में आ सकता था जिसमे बड़ी घटना घटित हो सकती थी।