ईद के मौके पर लगी घर में आग, बाल-बाल बचा परिवार

0 303
Main Ad1

【आर.बी. सिंह राज】
सीधी – चुरहट
Main Ad1
चुरहट में कल ईद के मौके पर अब्दुल समर मंसूरी उर्फ बबलू  बार्ड क्रमांक 8  के तीन मंजिल मकान मे अचानक से आग लग गई। जिससे मकान की तीसरी मंजिल में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी जबरदस्त थी की 10 मिनट में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर के मालिक को बाहर के लोगों द्वारा सूचित किया गया कि घर में आग लग गई है। इस घटना के वक्त नेशनल हाईवे के किनारे बने मकान होने के कारण हाईवे पर भीड़ हो गई तत्पश्चात अग्निशमन केंद्र को बुलाया गया तथा आग में लगभग आधे घंटे में काबू पाया गया।
हमारे चुरहट संवाददाता के अनुसार घटनास्थल पर एसडीएम अभिषेक सिंह, थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा, तहसीलदार अंबिका प्रसाद पांडे एवं अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी पुष्पेंद्र नामदेव ने उपस्थित होकर घर के सभी लोगों को बाहर निकलवाया तत्पश्चात अग्निशमन की सहायता से आग बुझाकर आग में काबू पाया गया। सूत्रों की माने तो घर में आग शॉर्ट सर्किट हो जाने की वजह से लगी थी चूँकि तीसरे माले जो कि निर्माणाधीन था उस पर नीचे खुली हुई जूते एवं चप्पल की दुकान के सामान जैसे जूता चप्पल कबाड़ एवं पानी की टंकी सहित अन्य सामान रखा हुआ था जो जलकर राख हो गया।
News TOP Footer