ढील मिलते ही उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

0 323
Main Ad1

सब्जी मंडी में उमड़ी भीड़

Main Ad1
【आर.बी. सिंह राज】
सीधी
कोरोना वायरस जैसे महामारी को रोकने के लिए पूरे देश में लाक डाउन किया गया है। जहां बीते कल लाक डाउन में छूट मिलते ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा देने वाला नजारा फिर देखा गया। सीधी शहर के बीचोंबीच स्थित सब्जी मंडी में उमड़े जनसैलाब को देखकर मौत को बुलावा देने जैसा लग रहा था। जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के साथ स्वास्थ्य अमले ने भी कोरोना जैसे महामारी को रोकने के लिए अपनी दिन-रात एक किये हुए है। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रही सीधी के सब्जी मंडी की ये तस्वीर कोरोना जैसे महामारी को न्योता देने जैसी लग रही है।
कल सोमवार को यहां हजारों लोगों की भीड़ एक साथ उमड़ती हुई दिखाई दे रही थी। सब्जी मंडी में सब्जियों की होलसेल मार्केट लगती है। जाहिर सी बात है कि यहां अन्य व्यापारी सब्जी खरीदने आते हैं जिसे वह दिन भर में विभिन्न इलाकों में जाकर बेंजते हैं लेकिन कल यहां हजारों लोग ऐसे भी थे जो अपने घरों के लिए सब्जी लेने निकले थे। वहीं कलेक्टर के सख्ती के बावजूद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना होना इसका एक कारण यह भी है कि अभी कई जगह लाक डाउन का ना तो ठीक से पालन हो रहा है ना ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को माना जा रहा है इसी प्रकार की एक मिसाल कल सोमवार को सीधी के सब्जी मंडी में देखने को मिली।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सब्जी मंडी पर विशेष नजर रखने की गुजारिश की गई है।
News TOP Footer