दुर्घटना में बाल-बाल बचे एसडीएम, कुसमी एसडीएम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

0 482
Main Ad1

जिला अस्पताल में मची रही अफरा-तफरी

आर.बी.सिंह राज

Main Ad1

सीधी

जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय। ये कहावत कुसमी एचडीएम आरके सिन्हा के ऊपर फिट बैठती है।
कल सोमवार की शाम तकरीबन 6 बजे के लगभग कुसमी एसडीएम आरके सिन्हा का बोलेरो वाहन एमपी 02 एबी 6606 टिकरी यातायात चौकी के पास पलट गया। जानकारी के अनुसार सामने से बाइक सवार के आ जाने के कारण उसे बचाने की फिराक में एसडीएम कुसमी का वाहन अनियंत्रित हो गया तथा सड़क पर 4 पलटी मारते हुए नीचे गड्ढे में जा गिरा।
इस दुर्घटना में बताया गया कि एसडीएम का गार्ड राम भजन सिंह तथा ड्राइवर अनुज साकेत को गंभीर चोटें हाथ, पांव, सीने में आई हैं जबकि कुसमी एसडीएम आर.के. सिन्हा को मामूली चोटें आई हैं। जहां रात तकरीबन 8 बजे कुसमी एसडीएम तथा उनके ड्राइवर व गार्ड को जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु लाया गया। जहां एसडीएम को मामूली चोटें आने से उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया जबकि ड्राइवर एवं गार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जिला अस्पताल में मची अफरा-तफरी

बताया गया कि एसडीएम की गाड़ी के एक्सीडेंट होने के बावजूद सिविल सर्जन डॉ डी.के. द्विवेदी जिला चिकित्सालय नहीं पहुंच सके थे जिससे एक बड़े प्रशासनिक अधिकारी के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। जब इस मामले में सिविल सर्जन से बात की गई तो उनका कहना था कि कलेक्टर साहब से हमारी बात हो चुकी है। वहीं छोटे कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

घायल बाइक सवार को किया गया भर्ती

इस दुर्घटना में घायल होने वाले बाइक सवार मंगल सिंह गोंड़ ग्राम भूमका को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

News TOP Footer