सीधी में भी हो सकता है टिद्दियों का हमला बताया उपसंचालक कृषि के के पांडे ने –


उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के. के. पाण्डेय ने बताया कि प्राप्त प्रशासनिक जानकारी के आधार पर टिड्डी दल के पन्ना जिले से लगे हुए मध्यप्रदेश के सतना जिले से होता हुआ सीधी तक पहुंचने की जानकारी प्राप्त हुई है। सीधी जिले में भी टिड्डी दल का प्रकोप होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने किसान भाइयों को सलाह दी है कि आप लोग खेतों में सतत निगरानी रखें एवं टिड्डी दल के आगमन होने पर खेतों में तेज ध्वनि जैसे तालियां बजाकर, ढोल बजा कर, डीजे बजा कर, खाली टिन के डिब्बे बजाकर, पटाखे फोड़ कर, ट्रैक्टर का साइलेंसर निकालकर आवाज करके टिड्डी दल को आगे की तरफ बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि टिड्डी दल का आगमन शाम को लगभग 6 से 8 बजे तक होता है और सुबह 7ः30 बजे तक दूसरे स्थानों के लिए प्रस्थान करने लगता है। ऐसी स्थिति में टिड्डी दल से फसलों के बचाव के लिए उसी रात में 3ः00 से लेकर 7ः30 बजे तक उक्त बताए गए तरीकों का उपयोग करके टिड्डी पर नियंत्रण प्राप्त फसलों को बचाया जा सकता है।
NTV India news

खबर जरा हट कर –
