शनिवार 23 मई की सुबह तकरीबन 4 बजे के आस पास हड़बड़ो गोदाम एवं ज्योत्सना स्कूल सिंगरौली मार्ग के समीप तेज गति से सीधी से आ रहे महेन्द्रा पिकअप वाहन ने नियंत्रण खो दिया जिसके चलते वाहन में लोड़ बैट्री व अन्य सामग्री मुख्य मार्ग में ही बिखर गयी।
घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि वाहन के सामने आ रहे बल्कर से क्रॉसिंग के दौरान मार्ग में हुए एक गड्ढे को बचाने के चलते उक्त दुर्घटना घटित हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली में पदस्थ सब इंस्पेक्टर केदार परौहा ने दल बल सहित घटना स्थल पर पहुॅच कर दोनो वाहनो के दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया, जहॉ सभी दस्तावेज वैध पाये गये। इस घटना में वाहन में लोड सामग्री जरूर मार्ग में विखर गयी किन्तु किसी भी प्रकार की जान हानि नहीं हुयी है।