मझौली थाना अंतर्गत गुलाब सागर डैम में एक प्रेमी जोड़ा आत्महत्या करने के लिए पहुंचा था जहां नजारे की नजाकत को समझते हुए बगल से जा रहे ग्रामीण युवक ने मझौली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मझौली थाना प्रभारी ने अपने दल बल के साथ पहुंचकर प्रेमी जोड़े को थाने लेकर आईं। घंटों मशक्कत के बाद दोनों को परिजनों के हवाले किया गया।
क्या है पूरा मामला
मझौली थाना अंतर्गत गजरी निवासी शुभम साहू का गांव के ही एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध है, दोनों प्रेमी जोड़ा शादी कर घर बसाना चाहते हैं लेकिन परिजनों को यह मंजूर नहीं है। परिजनों के विरोध करने पर जहां ये प्रेमी जोड़ा साथ जीने मरने की कसम खाते हुए बीते शनिवार को शाम लगभग 5 बजे मझौली स्थित गुलाब सागर डैम में अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए पहुंच गए थे। डैम में कूदने के पहले ही पास के रास्ते से जा रहे ग्रामीण ने मझौली थाना के डायल हंड्रेड को सूचना दी। डायल हंड्रेड ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी मझौली थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी शाबेरा अंसारी को दी। भावनात्मक हालात की नजाकत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर प्रेमी जोड़ों के थाने लेकर आईं।
समझाइस उपरांत परिजनों के हवाले किया
मझौली थाना प्रभारी थाने लाकर उक्त प्रेमी जोड़े को घंटे भर समझाती रहीं तथा लड़की के नाबालिक होने के कारण उक्त प्रेमी जोड़े के परिजनों को बुलाकर थाने में घंटों समझाइस देकर उनके हवाले कर दिया गया।
गुलाब सागर डैम में एक प्रेमी जोड़े के आत्महत्या के पॉइंट पर जहां डायल हंड्रेड तत्काल पहुंची तथा सूचना मिलने पर मैं खुद मौके पर पहुंची और दोनों प्रेमी जोड़ों को थाने में लाकर समझाया गया तथा दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।