कल शनिवार को मधुरी क्वॉरेंटाइन सेंटर में कोरेंटीन किए गए भोपाल से आए मिश्रा परिवार ने जमकर हंगामा काटा। ‘Ntv India News’की पहल से कलेक्टर रवींद्र चौधरी ने अपने प्रशासनिक अमले द्वारा सभी कोरेंटीन किए गए परिवारों तथा श्रमिकों को उनके निजी निवास तक पहुंचवाया गया।
बीते शनिवार को शाम 4 बजे के लगभग मधुरी क्वॉरेंटाइन सेंटर से 34 लोगों को छोड़ा गया था जिसमें से कुछ शहर के नजदीक के रहवासी पैदल ही अपने घर को चले गए लेकिन चुरहट और रामपुर नैकिन जाने वाले मिश्रा परिवारों को घर जाने के लिए कोई सुविधा नहीं थी।
बताते चलें कि छोटे-छोटे बच्चों के साथ यह पूरा परिवार भोपाल से आया हुआ था जहां मधुरी क्वॉरेंटाइन सेंटर में कोरोना वायरस जैसी महामारी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अमले ने सभी को क्वॉरेंटीन किया था। परंतु कल शनिवार को जब उन्हें छोड़ा गया तो क्वॉरेंटाइन सेंटर के बाहर किसी भी प्रकार उन्हें उनके घर तक ना पहुंचाए जाने की व्यवस्था नहीं होने से खफा होकर बाहर निकलते ही ये लोग जमकर हंगामा करने लगे।
कलेक्टर ने की पहल
जैसे ही पूरे मामले की सूचना ‘स्टार समाचार’ को लगी तत्काल कलेक्टर रवींद्र चौधरी को पूरे मामले से अवगत कराया गया। जहां कलेक्टर ने तुरंत एक्शन लेते हुए क्वॉरेंटाइन सेंटर मधुरी में एक बस भेज कर सभी को सुरक्षित उनके निज निवास तक पहुंचवाने की व्यवस्था की। कलेक्टर की इस पहल से परेशान परिवार ने कलेक्टर को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।