मेडरा किसी कोटेदार पद से हुआ पृथक, गरीब परिवार को राशन देने के नाम पर किया था गाली गलौज

0 262
Main Ad1

【आर.बी. सिंह राज】
सीधी
Main Ad1
एक तरफ सरकार हर गरीब को दो वक्त की रोटी की व्यवस्था में लगी है ताकि कोई गरीब भूखा ना सोये लेकिन सरकार के मनसे पर पानी फेरने में उतरे शासकीय उचित मूल्य की दुकानदार आम जनता को राशन देने के नाम पर गाली गलौज कर शासन की योजनाओं को पतीला लगा रहे हैं।
इसकी वांनगी 18 मई को दोपहर 2 बजे के लगभग देखने को मिली थी जहां एक गरीब परिवार मझौली ब्लाक के डॉगा कोटा में राशन मागने के लिए गया था कोटेदार ने राशन तो दिया नहीं दिया लेकिन उस गरीब का मजाक उड़ाते हुए एसडीएम तहसीलदार सहित मुख्यमंत्री तक को गाली गलौज किया।जिसका Ntv India News ने प्रमुखता से जिम्मेदारी निभाते हुए खबर को प्रकाशित किया था।
क्या है पूरा मामला
जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर की दूरी  तथा ताला मेडरा में पदस्थ कोटेदार( शासकीय उचित मूल्य की दुकान) में अंगिरा प्रसाद चतुर्वेदी पदस्थ है। बात बीते 18 मई की है जहां गांव का एक श्रमिक घर में अनाज ना होने के कारण कोटेदार की शरण में गया था बताया गया कि उक्त कोटेदार से मुख्यमंत्री द्वारा फ्री में 5 किलो अनाज देने की बात कर अनाज मांग रहा था वहीं गुस्साए कोटेदार ने उक्त गरीब को अनाज तो नहीं दिया पर उस गरीब सहित एसडीएम तहसीलदार तथा मुख्यमंत्री तक को गाली गलौज किया था।
मामला पहुंचा कलेक्टर के पास
पूरे मामले की जानकारी Ntv India News ने कलेक्टर रवींद्र चौधरी को देकर खबर प्रकाशित की गई थी। कलेक्टर ने मामले को संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच मझौली एसडीएम अखिलेश सिंह को दी गई। जहां जांच के बाद उक्त कोटेदार अंगिरा प्रसाद चतुर्वेदी को पद से पृथक कर दिया गया है।
इनका कहना है 
मामले की जानकारी आपके द्वारा मिली थी। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उक्त कोटेदार द्वारा गाली गलौज किया जा रहा है जिसकी जांच की गई जांच में सत्य पाया गया जहां कोटेदार को पद से पृथक किया गया है।
अखिलेश सिंह
एसडीएम, मझौली
News TOP Footer